अमरोहा। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के बयान पर मुस्लिम समाज के लोगों का गुस्सा भड़क गया है। यंग मुस्लिम कमेटी ने वीएचपी नेता का पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
मंगलवार को यंमुक के कार्यकर्ता मुरादाबादी गेट पर एकत्र हुए। जिनके बीच अध्यक्ष मरगूब अहमद सिद्दीकी ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए तोगड़िया जैसे लोग समाज में नफरत का जहर घोल रहे है। हिंदुस्तान किसी की जागीर नहीं है। देश की आजादी में मुसलमानों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं।
इसके बाद प्रवीण तोगड़िया का पुतला आग के हवाले कर कमेटी के लोगों ने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना, आरएसएस और भाजपा जैसे संगठनों पर पाबंदी लगाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में कमर नकवी, हाफिज अख्तर, फैसल जफर, यामीन फारूकी, फहीम शाहनवाज, खुर्शीद अहमद, अकरम खां, वहाब सैफी, सलमान, उवैस, शमीम उद्दीन, डॉ.रियाजुल हसन व रफी आदि रहे।