फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाईपुरा में फायरिंग और पथराव, छर्रे लगे

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। बच्चों के बीच हुए विवाद के उपरांत एक पक्ष ने दूसरे के घर पर गुरुवार को पथराव कर दिया। इसी दौरान तमंचों से फायरिंग की। इसमें पूर्व सभासद के पुत्र के छर्रे भी लगे। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता भी की गई। शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को नगर के मोहल्ला नाईपुरा में पूर्व सभासद भगीरथ सिंह के पुत्र रोहित का गांव के ही फिरोज और शाकिर से खेल-खेल में झगड़ा हो गया था। बताते हैं कि मोहल्ले वालों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह दूसरे पक्ष के युवक गांव आगापुर से अपने साथियों को ले आए। इन्होंने आते ही रोहित के घर चढ़ाई कर दी। महिलाओं से अभद्रता करते हुए पथराव और तमंचों से फायरिंग भी की। इस दौरान रोहित के पिता गंगासरन के पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची और घायल को सीएचसी लेकर आई। घायल की ओर से थाने में नामजद तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें