फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी का चाकू से कान काटा, गंभीर

Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला । गाली देने के विरोध पर चार-पांच युवकों ने भारत संचार निगम लिमिटेड में सफाई कर्मी पर सरियों से जानलेवा हमला कर दिया और चाकू से उसका कान भी काट दिया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नगर में रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड निवासी हरीश चंद्र पुत्र गुरुबख्श सिंह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। वह यहां बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। मोहल्ले में ही चार-पांच युवक उसे गाली दे रहे थे। हरीश के भांजे ने उसे इसकी जानकारी दी। आरोप है कि उसने विरोध किया तो उन्होंने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हरीश चंद्र पर लाठी और सरियों से प्रहार किए गए। इतना ही नहीं एक युवक ने जेब से चाकू निकालकर उसके कान पर वार किया। इससे उसका कान कट गया और बुरी तरह खून बहने लगा। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। परिजन लहूलुहान हरीश चंद्र को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर के मोहल्ला गंगानगर में धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र सिंह को उसके भाई ने रंजिशन पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें