फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड से अभद्रता पर महिला कांस्टेबिल लाइन हाजिर

Fri, 25 Oct 2013 05:43 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। एक होमगार्ड से अभद्रता करना महिला कांस्टेबिल को भारी पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने गुरुवार को महिला कांस्टेबिल को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात होमगार्ड पूरन सिंह दो दिन पहले कार्यालय में मौजूद मुंशी के कहने पर ड्यूटी के लिए एक महिला कांस्टेबिल को कमरे से बुलाने के लिए गया था। जब होमगार्ड ने कमरे पर जाकर आवाज लगाई तो महिला कांस्टेबिल आगबबूला हो गई और वहीं अभद्रता की। इस पर होमगार्ड वापस आ गया। थोड़ी देर बाद महिला कांस्टेबिल ज्योति कोतवाली पहुंची तो होमगार्ड को देखकर खूब खरीखोटी सुनाई। इस पर होमगार्ड ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली निरीक्षक से की। जब कोतवाल निरीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से जानकारी की तो होमगार्ड की बात सही निकली। इस पर कोतवाली निरीक्षक ने मामले की रिपोर्ट एसपी को भेज दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला कांस्टेबिल को लाइन हाजिर कर दिया। कोतवाली निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने लाइन हाजिर होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें