फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में ब्रेक डाउन, सत्तर फीडर ठप

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुलड़िया बिजलीघर की एचटी लाइन में ब्रेक डाउन होने से शहर सहित गांवों के सत्तर फीडर ठप हो गए। हालांकि एक घंटे बाद फाल्ट को सही कर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन की लाख कवायद के बाद भी जर्जर एचटी लाइनों में फाल्ट होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 132 केवीए गुलड़िया बिजलीघर की एचटी लाइन में फाल्ट होने से शहर सहित ग्रामीण अंचल के सभी बिजलीघर ठप हो गए। एक साथ सभी बिजलीघर ठप होने से परेशान अफसर आनन फानन तकनीकी टीम को लेकर गुलड़िया पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को सही कर आपूर्ति चालू की गइ। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एक्सईएन राजवीर समाधिया ने बताया कि एचटी लाइन में फाल्ट होने से करीब एक घंटे आपूर्ति प्रभावित रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें