फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगावां में किसान को गोली मारी

Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। नकाबपोश हमलावरों ने रात में किसान को घर से बुलाकर गोली मार दी, हमले में वह बुरी तरह लहूलूहान हो गया। घायल को मुरादाबाद रेफर किया गया है। वहीं, परिजनों द्वारा रंजिश से इंकार किए जाने पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैलबकरी मिलक में बीती रात जयदेव सिंह पुत्र श्रीराम सिंह घर में सो रहा था। आधी रात करीब बारह बजे दो नकाबपोशों ने आवाज देकर बाहर बुलाया। जब तक वह कुछ समझ पात, इसी दौरान युवकों ने तमंचे से जयदेव पर गोली दाग दी। सीने व पेट में गोली लगने से जयदेव लहुलूहान होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज पर परिजन मौके पर दौड़ पड़े। इसी बीच हमलावर फरार हो गए। थाना पुलिस को सूचना देकर परिजन आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले आए, लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। आपरेशन के बाद गोलियां निकलने से घायल की हालत में सुधार है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि परिजनों ने रंजिश से साफ इंकार किया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें