फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की गोली से जख्मी किसान की मौत

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। लेखपाल की गोली से जख्मी किसान ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस मामले में आरोपी लेखपाल और उसके बेटों की गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि गुरुवार शाम नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मादनखेड़ा निवासी नानक सिंह अपनी भाभी बीना कौर पत्नी मनवीर सिंह के साथ अदालत में पेशी से गांव लौट रहा था। बस से उतरते ही लेखपाल संतपाल सिंह और उसके बेटे पुनीत व अमित ने हमला बोल दिया था। पीठ पर गोली लगने से नानक सिंह (50) खून से लथपथ हो गया था। जबकि छर्रे लगने से बीना कौर भी जख्मी हो गई थी। शुक्रवार सुबह मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान नानक सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही गांव व परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा तब्दील करके आरोपियों की गिरफ्तारी को दिनभर दबिश दीं। दोनों परिवारों के बीच मुकदमे की रंजिश को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है। प्रभारी एसओ सुंदर सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें