फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगावां तहसील की ‘तस्वीर’ तैयार

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक और चुनावी घोषणा सत्ता हासिल करने के बाद रंग लाती दिख रही है। छह माह बाद ही नौगावां सादात को अमरोहा की चौथी तहसील बनाने का पहला चरण पूरा हो गया है। अमरोहा और जोया के साथ-साथ मंडी धनौरा के बड़े हिस्से को जोड़कर 188 गांव वाली नई तहसील का प्रस्ताव पूरा करके उस पर शासन की मुहर के लिए मंडलायुक्त के पास भेज दिया गया है। वहीं, नौगावां तहसील के साथ ही जमुना खास का जनपद का सातवां विकास खंड बनना भी तय है।
विज्ञापन

लखनऊ में सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद शहर में सीवर लाइन के ऐलान से संकेत मिलने लगे थे कि यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले दिनों में जनपद की तस्वीर जरूर बदलेगी। 16 सितंबर 2012 को आयुक्त (अपर भूमि व्यवस्था) शैलेश कुमार सिंह की उस चिठ्ठी से जिसमें नौगावां सादात को तहसील बनाने के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया, मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। राजनीतिक पैरवी तेज हुई और 188 गांव की प्रस्तावित चौथी तहसील की तस्वीर तैयार कर ली गई। जिलाधिकारी की ओर से मंडलायुक्त को भेजे प्रस्ताव में अमरोहा ब्लाक के 173 तथा जोया के 15 गांव जोड़े गए हैं। इनमें मंडी धनौरा तहसील के 26 गांव भी शामिल किए हैं। तहसील के साथ जमुना खास को नया ब्लाक बनाने का प्रस्ताव भी है। जिसके बाद अमरोहा सात विकास खंड वाला जनपद बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें