फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा चार लाख कार्ड धारकों की होगी फोटोग्राफी

Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राशन कार्ड धारकों का रिकार्ड अप टू डेट करने के लिए पूर्ति विभाग ने नई मुहिम का आगाज किया है। इसके तहत अब कार्ड धारकों की फोटोग्राफी कराई जाएगी। ताकि राशन वितरण में पारदर्शिता लाई जा सके। लिहाजा इस बार तैयार होकर जाइए, क्योंकि राशन की दुकान पर कैमरामैन आपके इंतजार कर रहा होगा।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों को हाईटेक बनाने और योजनाओं में पारदर्शिता लाकर धांधली रोकने के लिए शासन द्वारा हर रोज नए कदम उठाए जा रहे हैं। राशन कार्ड धारकों को ऑनलाइन करने की कवायद केबाद अब नया फरमान जारी हुआ है। प्लानिंग के तहत अब जिले के सवा चार लाख एपीएल कार्ड धारकों के फोटों खींचे जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यदेव ने इस बाबत राशन डीलरों को निर्देश जारी करते हुए फोटोग्राफी कराकर एक कॉपी उपलब्ध कराने की हिदायत दी है। वहीं राशन का वितरण पूर्व की भांति किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीलर गांव-गांव शासन की वितरण प्रणाली का प्रचार प्रसार भी करेंगे। देखना यह है कि शासन की ये मुहिम परवान चढ़ती है या फिर ई-गर्वनस योजना की तरह औंधें मुंह गिर जाएगी। बतातें दे कि कार्ड धारकों के ऑनलाइन ब्यौरो में खामियां मिलने पर विभाग में इन दिनों खलबली मची हुई है। तमाम रिकार्ड अपडेट करने में अफसर दिन रात जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें