फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल जिला पंचायत परिसर में बनेगा वाहनों के लिए पार्किंग स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शनिवार को अल्मोड़ा जिला पंचायत का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट ने आर्थिक संकटों के बावजूद एक साल के सफल कार्यकाल के लिए सभी जिला पंचायत सदस्यों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि जिला योजना के तहत जिला पंचायत को कोई बजट नहीं दिया गया। जिस कारण विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होने पर आने वाले साल में धारानौला में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति के चुनाव के हो जाने के बावजूद डीपीसी की बैठक नहीं की जा रही है और प्रभारी मंत्री के माध्यम से पैसा खर्च किया जा रहा है। उन्होंने इसमें भारी धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिला योजना के तहत जिला पंचायत को विकास कार्यों के लिए 30-40 करोड़ रुपये का बजट मिलता था लेकिन इस बार कोई बजट नहीं मिला।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बजट उपलब्ध होने पर धारानौला में जिला पंचायत की भूमि में वाहनों का पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता और द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि अगली बार यदि राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो जिला विकास प्राधिकरण को हर हाल में खत्म किया जाएगा। जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी जिला योजना के तहत जिला पंचायत को बजट नहीं दिए जाने की आलोचना की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, तारु जोशी, मन्नू पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें