फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में युकां कार्यकर्ताओं ने किया चौघानपाटा में प्रदर्शन

विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ चौघानपाटा अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते युकां कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में बाइक और सिलिंडर के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मोदी सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को युकां कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़क पर बाइक और सिलिंडर रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार असंवेदनशील हो गई है। महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा अब जनता को धोखा दे रही है। लगातार बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़े हुए दाम शीघ्र वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, सभासद राजेंद्र तिवारी, मुकेश नेगी, संजीव कर्म्याल, सुनील सिंह, प्रदीप बिष्ट, दीपेश जोशी, राहुल गोस्वामी, पवन गैड़ा, राहुल जागेश्वरी, आशीष कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें