फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

Sun, 06 Sep 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कोतवाली बैजनाथ अंतर्गत पचना गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पचना गांव निवासी बसंत कुमार पुत्र बचीराम (38) का शव संदिग्ध अवस्था में घर के भीतर लटका हुआ पाया गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बैजनाथ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पचना गांव में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......अजय साह, सीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें