फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सीखेंगे थिएटर के गुर

Tue, 20 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्पण समिति के तत्वावधान में अल्मोड़ा इंटर कालेज सभागार में सात दिवसीय थियेटर कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में 25 प्रतिभागियों को रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों ने शुरुआत में वंदना प्रस्तुत की। देहरादून से आए कार्यशाला के निर्देशक रंगकर्मी अभिषेक मैंदोला ने कहा कि नाटक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। अभिव्यक्ति से व्यक्तित्व का विकास होता है। समिति की सचिव विभू कृष्णा ने बताया कि कार्यशाला में रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में नाटक के अतिरिक्त विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा भी कराई जाएगी। कलाकार एक सप्ताह तक सर्वेदयाल सक्सेना द्वारा लिखित व्यंग नाटक ‘बकरी’ का अभ्यास करेंगे। बाद में नाटक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें