फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक 26 केंद्रों में लगा युवाओं को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले को 14 हजार डोज टीके की मिलने के बाद बुधवार को नियमित टीकाकरण शुरू हुआ। पहली बार 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए 26 केंद्रों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई, जिसमें कुल 4296 युवाओं को टीके की पहली डोज लगी। इस बीच टीका लगवाने युवाओं की भीड़ रही। जबकि 45 साल से अधिक उम्र के लोग भी काफी संख्या में टीका लगवाने पहुंचे। भीड़ के बीच सामाजिक दूरी की धज्जियां भी उड़ती रहीं।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से जिले में टीके की कमी बनी हुई थी। जिसके चलते युवाओं के लिए बनाए गए अधिकतर टीकाकरण केंद्रों में युवाओं का टीकाकरण ठप था। मात्र कुछ ही केंद्रों में युवाओं का टीकाकरण हो रहा था। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी टीके के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन मंगलवार को जिले को 10 हजार डोज कोविशील्ड और चार हजार कोवैक्सीन मिल गई। जिसके बाद बुधवार से नियमित टीकाकरण शुरू हो गया।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पहली बार जिले के सर्वाधिक 26 केंद्रों में युवाओं का टीकाकरण हुआ। इसके अलावा विभिन्न केंद्रों में 45 से अधिक उम्र के लोगों का भी टीका लग सका। युवाओं के लिए कई दिनों बाद मौके पर पंजीकरण कर टीकाकरण की भी व्यवस्था शुरू हुई। बुधवार को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज समेत जिले में कुल 6829 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें