फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन टीकाकरण में अधिक पहुंच रहे युवा, कई युवाओं को बगैर टीका लगवाए बैरंग लौटना पड़ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहले स्लॉट बुकिंग तो अब ऑफलाइन में भी निर्धारित की गई टीकाकरण सीमा का दंश युवाओं केे झेलना पड़ रहा है। 18 से 44 वर्ष के युवाओं की सहूलियत के लिए शुरू की गई मौके पर ऑफलाइन टीकाकरण व्यवस्था से अधिकतर युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से तेज धूप में केंद्रों में भीड़ उमड़ रही है। केंद्रों में ऑफलाइन टीकाकरण के लिए तय सीमा से अधिक युवा पहुंच रहे है। निर्धारित सीमा से अधिक युवाओं के पहुंचने पर कई युवाओं को बगैर टीका लगवाए लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व से 18 से 44 वर्ष के युवाओं को टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग की अनिवार्यता थी। स्लॉट बुकिंग के आधार पर टीकाकरण केंद्र में युवा पहुंच रहे थे। इधर अब युवाओं को स्लॉट बुकिंग जैसी समस्या से कुछ हद तक दूर रखने के लिए हर केंद्र में ऑफलाइन टीकाकरण सीमा निर्धारित की गई है। इसमें पहले आओ-पहले पाओ के तहत युवाओं को टोकन सिस्टम के आधार पर टीका लग रहा है। पर इस व्यवस्था ने युवाओं की समस्या और बढ़ा दी है। अब युवा सुबह से केंद्रों में पहुंच रहे है। निर्धारित सीमा पूरी होने पर घंटों इंतजार करने के बावजूद भी कई युवाओं को बगैर टीका लगवाए लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें