अल्मोड़ा। देहरादून में आयोजित योनेक्स सनराइज 22 वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने सभी ग्रुपों में पदक हासिल किए।
24 से 28 जुलाई तक हुई प्रतियोगिता में मैन डबल्स में ध्रुव रावत और शशांक क्षेत्री विजेता रहे। मिक्स डबल्स में ध्रुव रावत मनसा रावत विजेता, महिला डबल्स में मनसा रावत और गायत्री रावत, अंडर-19 मिक्स डबल्स में सिद्धार्थ रावत व गायत्री रावत उप विजेता रहे। सभी खिलाड़ियों को अल्मोड़ा बैडमिंटन सम्मानित करेगा। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों में भी खुशी है।