फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: होम स्टे खोल कर युवा बन सकते हैं आत्मनिर्भर

Tue, 09 Jan 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल के सामाजिक एवं आर्थिक विकास केंद्र की ओर से संचालित ईको स्मार्ट आदर्श ग्राम विकास परियोजना के तहत चितई में होम स्टे पर्यटन एवं कृषि वानिकी पर दो दिनी कौशल, क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार साहनी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों को होम स्टे से व्यवसाय की विस्तृत जानकारी दी। युवा होम स्टे खोलकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. शैलजा पुनेठा ने ग्रामीणों को कृषि वानिकी के बारे में बताया। संचालन राजेंद्र कांडपाल ने किया। वहां डीएस बिष्ट, डॉ. मेघा शर्मा, मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें