अल्मोड़ा। सिमतोला ईको पार्क के पास एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय सिंह मेहरा निवासी बल्टा बाड़ी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित बीते दो जून की शाम वह अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान ईको पार्क गेट के पास कुछ लोग रास्ता रोककर खड़े थे। स्कूटी निकालते समय हल्का संपर्क होने पर जब उन्होंने रास्ता छोड़ने को कहा तो एक व्यक्ति, जिसकी पहचान अर्जुन निवासी दीनापानी अल्मोड़ा के रूप में हुई, ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने उनके बेटे को भी धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने दोबारा भी अभद्र व्यवहार किया, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।