खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में मौजूद स्कूली छात्र।संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित जिला सम्मेलन छात्र गर्जना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिषद के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं में देशभक्ति जाग्रत करने का कार्य करती है। शिक्षा जीवन के लिएए जीवन वतन के लिएए ये भाव विद्यार्थी परिषद ही सिखाता है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने नगर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली। शोभायात्रा में छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद रैमजे स्कूल में खुला मंच का आयोजन किया गया। इसमें छात्र नेताओं ने अलग-अलग विषयों पर भाषण दिए। इस मौके पर भूपेंद्र दानूए विवेक पुजारीए सुमित पालए दिव्या जोशीए भारतेंदुए राहुल कुमार ने विचार रखे। कार्यक्त्रस्म में रमेश धपोलाए स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रोण् नीरज तिवारीए संगठन के प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रांत सह संगठन मंत्री विक्त्रस्म फर्स्वाण, क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख काजल थापा, प्रदेश सह मंत्री दीपक उप्रेती, विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे, जिला संयोजक कृष्णा नेगी, नगर अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, नगर उपाध्यक्ष डॉ. मनीष त्रिपाठी, अखिलेश मेहता, नीरज चिलवाल आदि मौजूद रहे।
विधायक मनोज तिवारी ने जताया विरोध
अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने एबीवीपी के कार्यक्त्रस्म को लेकर विरोध जताते हुए सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा एबीवीपी ने इस कार्यक्त्रस्म में स्कूली छात्रों को शामिल किया गया जो गलत है। इससे साफ है कि भाजपा सरकार अपने छात्र संगठन के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में राजनीति कर रही है। ऐसा कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार इससे बाज नहीं आएगी।