भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। एक सप्ताह पूर्व सल्ट विधायक महेश जीना के पुत्र करन जीना के साथ गाली-गलौच और मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करन जीना ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है सात फरवरी को भूमि की रजिस्ट्री के लिए वह रजिस्ट्रार कार्यालय गए थे। इस बीच नैटी गांव निवासी प्रकाश रिखाड़ी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उससे रुपए लौटाने को कहाए इस पर प्रकाश ने गाली-गलौज कर गिरा दिया। करन ने तहरीर में खुद और परिवार को जाने के खतरे की बात कहते हुए पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। जांच कर रहे एएसआई विजय रावत ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। संवाद