फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पीएचडी की रिक्त 185 सीटों के लिए होगी दूसरी काउंसलिंग

Mon, 13 Jan 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में पीएचडी की काउंसिलिंग के बाद भी 185 सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए विवि प्रबंधन फरवरी महीने में दूसरी काउंसलिंग करेगा।
विज्ञापन

एसएसजे विवि में पीएचडी की 450 सीटों के सापेक्ष रसायन विज्ञान, इतिहास, संस्कृत, वनस्पतिविज्ञान, हिंदी, विधि आदि 25 विषयों में कुल 228 छात्र-छात्राएं प्रवेश को पहुंची। जबकि शिक्षा और अर्थशास्त्र विषय की काउंसिलिंग में 37 विद्यार्थी पहुंचे। शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि 185 सीटों पर प्रवेश नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विवि में मंगलवार से शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। पांच फरवरी को कॉलेज खुलेंगे। इसके बाद ही पीएचडी की दूसरी काउंसिलिंग की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें