अल्मोड़ा। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से नगर के एक निजी विद्यालय में जिला स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियाेगिता में सुगंधा, अक्ष, निहारिका और रक्षित ने अपने-अपने वर्गों में जीत दर्ज की। मंगलवार को जिला स्तरीय टेबल टेनिस मुकाबले में अंडर 11,13, 17,19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। अंडर-11 बालक वर्ग का मैच अक्ष और मानस के बीच खेला गया। इसमें अक्ष ने 2–1 के अंतर से मैच जीता। अंडर-13 बालिका वर्ग में सुगंधा ने वैभवी को 2-1 से पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग में रक्षित ने अथर्व को 3–0 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग का मुकाबला निहारिका और जिज्ञासा के बीच खेला गया। निहारिका ने जिज्ञासा को 2–1 के अंतर से पराजित कर मुकाबला जीता। प्रतियोगिता के सचिव हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश उप्रेती, प्रधानाचार्य ज्योत्सना, डॉ. एएस गुसाई, वसुधा पंत, देवाशीष नेगी, गीता मेहरा, मनोज सिंह पवार, निर्मल रावत, विक्रम साह आदि मौजूद रहे। संवाद