फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चित्रकला में अंशिका, सक्षम अव्वल

Tue, 24 Oct 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की तरफ से अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में बियरशिबा पब्लिक स्कूल की अंशिका सिंह पहले, आर्मी पब्लिक स्कूल के आर्यमान सिंह दूसरे, अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियर स्कूल की वर्तिका तिवारी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल के सक्षम गोयल को पहला, प्राची को दूसरा और चेतना को तीसरा स्थान मिला। शिक्षिका माविया हसन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
समिति के अजय कुमार ने बताया कि विजेताओं को 14 अक्तूबर को शोभायात्रा के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। यहां विमल सती, नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें