फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रतियोगिताओं में ममता, प्रियंका, दीपिका, कृतिका, रीतिका अव्वल

Wed, 18 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी एनटीडी में निबंध, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ममता ने पहला, लवली मेहता ने दूसरा, खुशी आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रियंका ने पहला, मनीष बिष्ट ने दूसरा, महक आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन के सीनियर वर्ग में दीपिका आर्या ने पहला, कल्पना आर्या ने दूसरा, स्वाति टम्टा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला के सीनियर वर्ग में कृतिका ने पहला, मीनाक्षी आर्या ने दूसरा, आरोही टम्टा ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में रीतिका ने पहला, कशिश लटवाल ने दूसरा, हिमानी बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में हिमानी पंत, हेमलता वर्मा, स्वरूप, रेनूू टम्टा, प्रेमा तिवारी रहे। इस दौरान अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल ,पंकज भगत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें