भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में सात दिनी गायन और वादन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं को गायन, वादन की बारीकियां सिखाई गईं।
सोमवार को कार्यशाला के पहले दिन मुख्य प्रशिक्षक नंद किशोर उप्रेती, त्रिभुवन सिंह जलाल, मोहन चंद्र गड़ाकोटी, मीनाक्षी जलाल ने छात्र-छात्राओं को देशभक्ति गीतों पर हारमोनियम, तबला, ढोलक वाहन के गुर सिखाए। बीईओ डॉ. रवि रौतेला ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं में संगीत के प्रति रुचि पैदा होती है और उनकी प्रतिभा में निखार आता है। कहा कि संगीत में भी छात्र-छात्राएं बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इस मौके पर संयोजक कृपाल सिंह शीला, डॉ. सूरज सिंह नेगी, हर सिंह मनराल, हरीश खुल्बे, उदय किरौला, रमेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद