फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक साल पहले क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग

Tue, 25 Jun 2024 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। किरौली गांव में एक साल पहले मानसून काल में क्षतिग्रस्त सड़क की अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत, सिंचाई योजना का निर्माण कराने और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को किरौली के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव के लिए वर्ष 2019 में तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण किया गया था। पिछले साल मानसून काल में भूस्खलन होने से सड़क टूट गई थी। अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 50 परिवार निवास करते हैं। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर तीन किमी दूरी पर लगा है। अक्सर लाइन टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने गांव से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित जलस्रोत से सिंचाई के लिए योजना का निर्माण करवाने की मांग की। इस मौके पर उप प्रधान प्रताप सिंह कोरंगा, गोपाल गिरी गोस्वामी, कविंद्र कठायत, नारायण गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें