फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ढाबा चलाने वाले का बेटा आर्मी अफसर बन पहुंचा गांव

Mon, 05 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां तहसील के बगुना गांव निवासी दीपक बिष्ट आईएमए का प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना में अफसर बने हैं। अफसर बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर कैप्टन दीपक और उनके परिजनों का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


कैप्टन दीपक के पिता राजेंद्र सिंह बिष्ट दिल्ली में ढाबा चलाते हैं। दीपक ने प्राथमिक शिक्षा गांव से प्राप्त की। इसके बाद वह दिल्ली चले गए। आगे की शिक्षा दिल्ली के सरकारी स्कूल से पाई। एमएससी तक पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2022 में उनका चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ। इससे गांव में खुशी का माहौल है। जैसे ही वह गांव पहुंचेे तो ग्रामीणोें ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में उनके चाचा ग्राम प्रशासक देवेंद्र सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, ललित मेहता, हीरा सिंह, गोपाल सिंह, हुकुम सिंह, तेज सिंह, माधो सिंह आदि कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें