फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा चैलेंजर की टीम ने सर्विसेज क्लब को हराया

Thu, 01 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओेर से यहां नरसिंह ग्राउंड में चल रहे अंडर-19 पुरुष जिला लीग क्रिकेट मैचों के तहत बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा चैलेंजर की टीम ने सर्विसेस क्लब अल्मोड़ा को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

सर्विसेस क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 38.3 ओवर में 204 रन पर ऑल आउट हो गई। सर्विसेस क्लब के दीक्षांत ने 46 रन, विजय ने 38 रन और युग ने 22 रन की पारी खेली। अल्मोड़ा चैलेंजर के लिए मोहित ने पांच विकेट और पीयूष ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्मोड़ा चैलेंजर ने 37.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अल्मोड़ा चैलेंजर के रुद्राक्ष कनवाल ने नाबाद 76 रन और आरुष ने नाबाद 40 रन और रुद्र खत्री ने 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

सर्विसेस क्लब के युग ने चार विकेट और काव्यराज ने एक विकेट लिया। इससे पहले मैच का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश रौतेला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
मैच के अंपायर विजय आर्या, सौरभ रहे, जबकि रोहित स्कोरर की भूमिका में रहे। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा केे संजय मेहरा, अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, उप सचिव धीरज वर्मा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहेे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रानीखेत क्लब एवं मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी, अल्मोड़ा के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें