फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा से चयनित होंगे 200 उदीयमान खिलाड़ी

Tue, 30 Jul 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीडीओ आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिले से 200 खिलाड़ियों का चयन होना है। खेल और शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय के साथ योजना में अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराना होगा ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने कहा कि योजना को सफल बनाते हुए विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है। जिला खेल अधिकारी माहेश्वरी आर्य ने बताया कि ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं पांच से आठ अगस्त के बीच कराई जाएंगी। 17 और 18 अगस्त को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 से 23 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं ही हिस्सा लेंगे। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति और 10 हजार रुपये खेल उपकरणों के लिए दिए जाएंगे। बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार चौहान, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें