अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में धैर्य माइंस और मिनरल्स की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच बेतालघाट और दूसरा मैच बिठोरिया हल्द्वानी ने जीता।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मैच का शुभारंभ करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति अपना रुझान बढ़ाने की अपील की। पहला मैच बेतालघाट और अल्मोड़ा पुलिस टीम के बीच हुआ।
इस रोमांचक मुकाबले में बेतालघाट ने अल्मोड़ा पुलिस को पांच के मुकाबले तीन गोल से हराया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बिठोरिया हल्द्वानी और आंबेडकर अल्मोड़ा के बीच खेला गया। बिठोरिया हल्द्वानी की टीम ने आंबेडकर अल्मोड़ा की टीम को 4-0 से पराजित किया। वहां कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, भूपेश बिष्ट, हरीश कनवाल आदि रहे।