सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। एससीईआरटी और उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की ओर से देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीआईसी दडमिया ने तीसरा स्थान पाया।
प्रतियोगिता में राज्य के 39 स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षक हेमवती नंदन जोशी के नेतृत्व में बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने कौशलम प्रदर्शनी में भीमल से तैयार साबुन, शैंपू और रस्सी के उत्पादों का प्रदर्शन किया। उनके उत्पादकों को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान मिला।
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य संजय जोशी, पीटीए अध्यक्ष कमला बजेठा, एसएमसी अध्यक्ष गणेश सिंह बजेठा, प्रवक्ता सूर्य नाथ पाल, मनोज कुमार, गोपाल सिह बोरा, केशव दत्त जोशी, हरीश भंडारी आदि ने हर्ष जताया। संवाद