फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Mon, 05 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देहरादून में नौ से 11 मई तक प्रस्तावित 22वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी। जिला अल्मोड़ा कराटे संघ के महासचिव हरीश सिंह चौहान बालक वर्ग में 11 और बालिका वर्ग में आठ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। बालक वर्ग में दीपक भट्ट, पार्थिक गुरुरानी, प्रवजल धानिक, सिद्धार्थ धानिक, चंदन भट्ट, नीरज सिंह भैंसवड़ा, गौरव जोशी, विनोद जोशी, हिमांशु बोरा, प्रेम सिंह गैड़ा, विजय कुमार जबकि बालिका वर्ग में ज्योति बिष्ट, पूजा बिष्ट, तनुजा जीना, अंजली बिष्ट, लीलावती, चेतना चौहान, निशिका चौहान, तनुजा आर्या का चयन हुआ है। एसोसिएशन महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह, दीपक सिंह अधिकारी, डीएसओ महेशी आर्या, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र सिंह नयाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें