फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कजाकिस्तान के मुक्केबाज से भिड़ेंगे अल्मोड़ा के राहुल

Fri, 02 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक स्थित नया सिरकोट गांव के मुक्केबाज राहुल सिंह थाइलैंड में आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज उनका पहला मुकाबला कजाकिस्तान के बॉक्सर से होगा। इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड से खेलने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच जीवन प्रकाश से प्रशिक्षण पाकर मुक्केबाजी की बारिकियां सीखीं। कोच जीवन प्रकाश ने बताया कि राहुल ने अल्मोड़ा की ओर से खेलते हुए राज्य स्तर पर चार स्वर्ण पदक जीते हैं। वह दो बार स्टेट चैंपियन रह चुके हैं। मेघालय में हुई राष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता। उन्होंने उम्मीद जताई की राहुल थाईलैंड में भी अपने बेहतर खेल के दम पर देश के लिए पदक जीतेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें