अल्मोड़ा। मानसखंड विज्ञान केंद्र स्यालीधार में 14 दिनी तकनीकी सशक्तिकरण एवं नवाचार को लेकर प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण का विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी व वैज्ञानिक डॉ. जीसी एस नेगी ने शुभारंभ किया। केंद्र प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने तकनीकी शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक्स, कोशिका जीवविज्ञान, खाद्य अपमिश्रण की पहचान, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, यांत्रिक उपकरणों का संचालन, आपदा प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रशिक्षक अमृतांश तिवारी ने प्रतिभागियों को माइक्रोकंट्रोलर की मूल संरचना एवं सरल कोडिंग तकनीकी का प्रशिक्षण दिया। यहां प्रदीप तिवारी, संजय कनवाल, भास्कर देवड़ी, शिवम् पंत, मनीष पालीवाल, तमन्ना बोरा, पारस कुमार ने प्रतिभाग किया। संवाद