अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत नगर निगम के 73 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। योजना के तहत जिले के 100 बालक और 100 बालिकाओं को प्रतिमाह दो हजार छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्हें दस हजार रुपये कीट के लिए भी मिलेंगे।
बृहस्पतिवार को एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14-23 आयु वर्ग के बालकों के ट्रायल हुए। छात्रवृत्ति पाने के लिए 14-17, 17-19, 19-21 और 21-23 आयु वर्ग में 73 खिलाड़ियों ने शारीरिक परीक्षा पास करने के लिए जमकर मशक्कत की। योजना संयोजक साज सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों का चयन 30 मीटर फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप, शटल रन, मेडिसन बाल पुट और 800 मीटर दौड़ के आधार पर होना है। जिला स्तर पर चयनित 200 खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार छात्रवृत्ति मिलेगी।