फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्रवृत्ति के लिए 243 खिलाड़ियों ने की जमकर कसरत

Mon, 14 Apr 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक- बालिकाओं का जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें एक नगर निगम और एक नगर पालिका सहित 11 विकासखंडों के 243 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने कहा कि छात्रवृति के लिए खिलाड़ियों का चयन फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रांड जंप, फारवर्ड बैंड रीच, शटल रन, मेडिसन बाल पुट और दौड़ के आधार पर किया गया। योजना के तहत जिले के 300 बालक और बालिकाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। निर्णायक मंडल में जीवन प्रकाश, धन सिंह धौनी, सोबन सिंह कनवाल, महेश भंडारी, राजेंद्र कुमार जोशी, नंदा भाकुनी, पूनम बिष्ट, ज्योति भारती, हरीश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें