फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पश्चिम बंगाल की ऋतु ने सोना जीत कर रचा इतिहास

Mon, 03 Feb 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 38वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रेडीशनल योगासन महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की ऋतु मंडल ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें अपनी राज्य की साथी मंडल से कड़ी चुनौती मिली। साथी मंडल को कांटे की टक्कर में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की ट्रेडीशनल योगासन प्रतियोगिता के फाइनल में पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल की ऋतु ने 61.42 अंक पाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी राज्य की उनकी साथी मंडल ने 60.75 अंकों के साथ रजत पदक जीता। दोनों की कड़ी प्रतिस्पर्धा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कर्नाटक की अनन्या संबय्या और महाराष्ट्र की सुहानी भाऊराव गिरीपुंजे को 60.58 अंक मिले। दोनों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने पदक जीते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें