फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अक्षय पांच हजार मीटर तक दौड़ा, पाया पहला स्थान

Wed, 30 Oct 2024 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी बाड़ेछीना के खेल मैदान में आयोजित तीन दिनी ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 5000 मीटर दौड़ में अक्षय सिंह खनी, कमल नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में निधि मेहता, भावना आर्या, महिला सुयाल ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। चक्का फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विनोद सिंह गैड़ा, मोहित कुमार, बालिका वर्ग में प्रीति मेहरा, रश्मि आर्या, क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। गोला फेंक में प्रीति मेहरा प्रथम, महिमा सुप्याल द्वितीय रहीं। वाॅलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पल्यू, लिंगुणता, पांडेतोली क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ग्राम पंचायत पल्यू प्रथम, पांडेतोली द्वितीय रहा। वहां प्रधानाचार्य गिरिजेश कुमार तिवारी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या प्रीति पंत, खेल समन्वयक गणेश शाही, संजय कुमार, किरन पाटनी, नरेश चन्याल, पंकज भट्ट, कमल भंडारी, मनमोहन सिंह, गिरीश बिष्ट, प्रदीप राणा, त्रिभुवन मेर, चारू तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें