अल्मोड़ा। जिले में हाईस्कूल का परीक्षाफल 93.59 और इंटर का 87.86 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.95 और छात्राओं का 95.08 प्रतिशत रहा। वहीं इंटर में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.48 और छात्राओं का 90.70 रहा। वहीं बीते साल हाईस्कूल में 93.16, इंटर में 91.78 फीसदी परिणाम रहे। जिले में हाईस्कूल में कुल 6557 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3095 छात्र-3400 छात्राएं कुल 6495 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 2846 छात्र, 3233 छात्राएं कुल 6079 छात्र-छात्राएं उत्तीण रहे।
छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.95 और छात्राओं का 95.08 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.59 रहा। इंटरमीडिएट में कुल 6809 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें से 3088 छात्र और 3659 छात्राएं कुल 6747 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 2609 छात्र और 3319 छात्राएं कुल 5928 छात्र-छात्राएं उतीर्ण रहे। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.48 और छात्राओं का 90.70 रहा। इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.86 प्रतिशत रहा। वहीं बीते साल हाईस्कूल में 93.16, इंटर में 91.78 फीसदी परिणाम रहे। बीते साल हाईस्कूल में 6324 विद्यार्थी तो इंटर में 5528 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे। हाईस्कूल में छात्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.16, छात्राओं का 94.51 फीसदी रहा। इंटर में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.91 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.46 रहा। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं को शिक्षकों, अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्कूलों में भी मिष्ठान वितरण किया गया।
कोट-जिले में हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.59 और इंटर का 87.86 फीसदी रहा। कई विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। -अत्रेश सयाना, प्रभारी सीईओ अल्मोड़ा।