फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.84 करोड़ से लमगड़ा थाने का बनेगा अपना भवन

Sat, 17 Oct 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए कटिबद्ध है। कोई भी गांव सड़क से वंचित नहीं रहे इसके लिए योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


 श्री कुंजवाल ने लमगड़ा ब्लाक के चौखुटिया में 1.84 करोड़ लागत से बनने वाले लमगड़ा थाने और आवासीय भवन का भूमि पूजन किया।

उन्होंने कहा कि थाने और आवासीय भवन बनने से पुलिस कर्मियों को दायित्व निर्वहन में सुविधा होगी। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को गुणवत्ता के साथ कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

भैसोड़ा में हुई सभा में उन्होंने नागेश्वर मंदिर में दो लाख से निर्मित धर्मशाला, उलसेटी में दो लाख रुपये से निर्मित हरज्यू मंदिर, 9.50 लाख से बने जूहा उलसेटी के भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इसके अलावा श्री कुंजवाल ने 1.22 करोड़ से बनने वाले ढौरा-रतखान मार्ग डामरीकरण, 2.50 करोड़ लागत से होने वाले विश्वनाथ-जसकोट मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया।

उन्होंने विधायक निधि से उल्सेटी हरज्यू मंदिर में फर्श निर्माण के लिए 50 हजार और जूनियर हाईस्कूल उलसेटी के चारदीवारी के लिए 75 हजार रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। विधानसभा निधि से पांच दर्जन महिलाओं को तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।

विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता से उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने शिलखोड़ा अनुसूचित जाति बस्ती में सीसी मार्ग के लिए 75 हजार रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। अध्यक्षता कै. आंनद सिंह सिजवाली ने की। संचालन हंसादत्त तिवारी और प्रकाश चंद्र ने किया।

कार्यक्रम में एसपी केएस नगन्याल, थानाध्यक्ष श्याम सिंह रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, मुन्नी सिजवाली, सुनील जोशी,  देवेंद्र बिष्ट, मनोज पाठक, आनंद चौहान, प्रकाश आर्या, हंसा दत्त तिवारी, गोविंद राम, मनोज रावत, जीवन सिंह पवार, देवेंद्र धौनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें