फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बाजार में खरीदारी करने गई युवती लापता

Thu, 29 Oct 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के एक गांव से पिता के साथ बागेश्वर बाजार खरीदारी करने आई एक 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारी में पूछताछ के बाद भी युवती का कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी 19 वर्षीय पुत्री के साथ बीते 23 अक्तूबर की सुबह लगभग 11:30 बजे सामान खरीदने बागेश्वर बाजार आया था। अस्पताल पुल के पास पहुंचने पर युवती ने पिता से कुछ सामान खुद खरीद कर तुरंत वापस लौटने की बात कही और चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर कोतवाली पुलिस की शरण ली। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें