फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद से पहले बुझा घर का चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान। रामनगर से भिकियासैंण में प्लंबर के काम के लिए बाइक से जा रहे दो व्यक्ति खाई में गिर गए। दुर्घटना में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में रानीखेत के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गुलरघट्टी रामनगर निवासी दिशान (19) और आसिफ (24) प्लंबर का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह काम के सिलसिले में रामनगर से बाइक (यूके19ए3917) पर भिकियासैंण जा रहे थे। स्यालढुंगा पर उनकी बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना में दिशान पुत्र हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आसिफ पुत्र शाहिद को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय पुलिस ने खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानीखेत रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक और घायल के परिवारजन को सूचना दी गई है। दोनों ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें