फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पर्वतीय कृषि के भविष्य को संवारेंगे युवा आईएएस

Fri, 31 Jul 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के हवालबाग प्रक्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य युवा प्रशासनिक अधिकारियों को पहाड़ों की विशिष्ट भौगोलिक व कृषि संबंधी चुनौतियों, आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधानों और ग्रामीण विकास की असीम संभावनाओं से रूबरू कराना था।
विज्ञापन

फसल उत्पादन प्रभागाध्यक्ष डॉ. बृज मोहन पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु अधिकारियों को संस्थान के विभिन्न प्रमुख विभागों, फसल सुधार, फसल उत्पादन, फसल सुरक्षा, सामाजिक विज्ञान अनुभाग की ओर से चलाई जा रही आधुनिक अनुसंधान और विकास गतिविधियों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने अधिकारियों को बताया कि संस्थान समाज के सबसे वंचित और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में जनजातीय उपयोजना, अनुसूचित जाति उपयोजना और उत्तर-पूर्वी पर्वतीय कार्यक्रमों के तहत चलाई जा रही विस्तार गतिविधियों, तकनीक हस्तांतरण और किसान-हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अंतिम चरण में उन्हें संस्थान की अत्याधुनिक यांत्रिक कार्यशाला और मिलेट वैल्यू चेन’(श्री अन्न मूल्य श्रृंखला) का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें