फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को एक साथ दस हजार लोग करेंगे योगाभ्यास

Thu, 15 Jun 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में योग सीखते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर के योग विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर चल रहे योग शिविर में प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। इधर एसएसजे परिसर में योग के विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने बताया कि 21 जून को 10 हजार लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा।योग केंद्र दुगालखोला में योग प्रशिक्षक निखिलेश पवार और उमेश आर्या ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि का योगाभ्यास कराया। शिविर में कमलेश तिवारी, मुकेश लोहनी, संजय वाणी, गौरव तिवारी, मनोज बिष्ट, प्रिया मनराल, हेमलता लटवाल, प्रेमा गडकोटी आदि मौजूद थे। विवेकानंद इंटर कालेज, बालिका विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, एडम्स गल्र्स इंटर कालेजों में आयोजित शिविरों में प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान, कपाल भाती, अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया गया। इधर एसएसजे परिसर के योग विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने बताया कि 21 जून को योग दिवस पर एसएसजे परिसर के खेल मैदान में दस हजार लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग दिवस को लेकर यहां हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में संदीप नयाल, हर्षवर्धन, नेहा पांडे, दीपा रावत, पूजा सांगा, पूजा सत्यपाल, किरन कनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें