नगर के थाना बाजार मुरली मनोहर मंदिर परिसर में मौजूद प्रशिक्षक व अन्य। स्वयं
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के योग विज्ञान विभाग और नमामि गंगे की ओर से नगर के थाना बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर परिसर में योग, वेद और नदी सभ्यता को लेकर गोष्ठी हुई। गोष्ठी का मुख्य अतिथि प्रीति शाह, देवीदत्त पांडे, योग शिक्षक ललन कुमार सिंह और रॉबिन हिमानी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
रविवार को हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रीति शाह कहा कि वेद भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं, इनके बिना हमारी सभ्यता अधूरी है। डॉ. गिरीश अधिकारी ने कहा कि वेद व ग्रंथों का अध्ययन आवश्यक है। यहां हेमलता अवस्थी, सुदर्शन लाल साहब, दीवान बिष्ट, अंकित, खुशी, माया, मनीष कांडपाल, सूरत बिष्ट, अनंत बिष्ट, दीक्षा कांडपाल रहे। संवाद