फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पिन नहीं बताने पर योग विभागाध्यक्ष को धमकी

Thu, 03 Aug 2017 10:21 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
DEBIT CARD
विज्ञापन

विज्ञापन

 एटीएम पिन नहीं बताने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट को फोन पर जान से मारने और अपहरण करने की धमकी दी गई है। डॉ. भट्ट ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डॉ. भट्ट ने तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार को मोबाइल नंबर 8521125698 से उन्हें फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि काफी समय से एटीएम प्रयोग नहीं करने के कारण उनका एटीएम बंद हो गया है और एटीएम का पिन पूछने लगा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति एटीएम पिन नंबर नहीं बताने पर गालीगलौज कर जान से मारने और अपहरण करने की धमकी देने लगा। पुुुलिस को सूचना देने की बात कहने पर फोन काट दिया। डॉ. भट्ट ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से मोबाइल पर धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि डॉ. भट्ट को यह फोन झारखंड से आया था। संबंधित व्यक्ति को जब फोन मिलाया गया तो उसने कहा कि गलती से फोन लग गया और कहा कि वह भविष्य में फोन नहीं करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें