फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने एसएसजे परिसर का निरीक्षण किया

Thu, 03 Aug 2017 10:16 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुलपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने बृहस्पतिवार को एसएसजे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर के अध्यापकों, कर्मचारियों के साथ बैठक की और परिसर संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। अचानक परिसर पहुंचे कुलपति ने परिसर निदेशक समेत अध्यापकों के साथ बैठक करते हुए परिसर की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्रों की समस्याओं का निराकरण करने और कक्षाएं सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया और उसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों के साथ भी बैठक की और निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, प्रो. विजय पांडे, प्रो. एनएस भंडारी आदि थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें