फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: योग करके लिया स्वस्थ रहने का संकल्प

Thu, 22 Jun 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा के कोसी कटारमल सूर्य मंदिर में आईटीबीपी योग करते जवा
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन और आयुष विभाग की तरफ से कोसी कटारमल सूर्य मंदिर में आयोजित योग कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि हवालबाग की ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी ने किया। आयुष विभाग की डॉ. रंजनी बाला वहां मौजूद लोगों को मकरासन, भुजंग आसन, शलभ आसन, कपालभाति, प्राणायाम आदि योग का अभ्यास कराया। वहां सीओ आईटीबीपी अनिल सिंह बिष्ट, परियोजना निदेशक भूपेंद्र सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी सहित कई अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने तिलकपुर मोहल्ले की महिलाओं के साथ योग किया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक गिरीश धवन ने संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों को योग के फायदे बता कर उन्हें योगाभ्यास करवाया। मानस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ढूंगाधारा स्थित रामलीला मैदान में योगाभ्यास किया। न्यू इंसप्रेशन स्कूल शैल में योग प्रशिक्षक रक्षित बिष्ट ने स्कूल के विद्यार्थियों को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया।

रानीखेत, भतरौंजखान, द्वाराहाट क्षेत्र में भी किया गया योगाभ्यास
रानीखेत/भतरौंजखान/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रानीखेत, ताड़ीखेत, चिलियानौला क्षेत्र में कई जगह योगाभ्यास किया गया। द्वाराहाट के बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी संस्थान में भी विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। जीआईसी चौनलिया और सरस्वती शिशु मंदिर भतरौंजखान सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने योगाभ्यास किया। वहां आनंदी बधानी, महेंद्र सिंह बिष्ट, कामिल हुसैन आदि मौजूद रहे। वहीं जीआईसी भिकियासैंण के विद्यार्थियों ने योग से निरोग रहने के गुर सीखे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा के कोसी कटारमल सूर्य मंदिर में आईटीबीपी योग करते जवा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा के कोसी कटारमल सूर्य मंदिर में आईटीबीपी योग करते जवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें