फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिनी संकुल योगा प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में योगा प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिनी योग संकुल स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डीएस रावत ने योग का महत्व बताया। कहा कि योग के माध्यम से असाध्य रोग भी दूर हो रहे हैं। इस विधा को दूरदराज के क्षेत्रों तक प्रचारित करना होगा और लोगों में अलख जलानी होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य रावत ने कहा कि योग मन को शांत रखने के साथ तनावमुक्त रखता है। दो दिनी योग प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के अलावा अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के लगभग 75 बच्चे भाग ले रहे हैं। खेल शिक्षिका अनुराधा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता से 42 बच्चों का चयन किया जाएगा। प्रतिभागी बच्चे 11 सितंबर को यूपी के श्रावस्ती नगर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यहां खेल शिक्षक इस्तिकार अहमद, केंद्रीय विद्यालय के नरेंद्र सिंह, एपीएस के सैम स्मिथ, अमृता मसीह और पल्लवी चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें