फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर के सिमकनी मैदान और शीतलाखेत में 21 को लगेगा योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 21 जून को होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग की ओर से नगर के सिमकनी मैदान और शीतलाखेत में योग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियां की जा रही है। जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बुधवार को नगर निगम सभागार में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। कहा कि आयुर्वेदिक में भी अब आधुनिक तकनीक के जरिये मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के 11 विकासखंडों में 84 आयुर्वेदिक अस्पताल और 31 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित हैं। नगर और शैल गांव में भी आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच, ईसीजी जांच, नाडी तरंगणि, प्रकृति परीक्षण, औषधि वितरण, योग अभ्यास, मर्म चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, एनसीडी असंक्रमक रोग स्क्रीनिंग की मुफ्त जांच की जाती है। पंचकर्म, अग्निकर्म, न्यूरोथेरेपी, लीच की जांच सरकारी दर पर की जाती है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष सुविधाएं हैं। इनमें योग यूनिट होने के साथ ही योग प्रशिक्षक भी हैं। जो योग और लाइफ स्टाइल के बारे में बताते हैं। लोगों को वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों के उपाय भी बताए जाते हैं। लोगों से अपील है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का लाभ उठाएं। आयुर्वेदिक में भी अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। वहां मुख्य फार्मेसी अधिकारी अंशुल रावत, महेश आर्या, रणजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजेंद्र धानक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें